हल्द्वानी वनभूलपुरा मामला: अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ का वसूली नोटिस, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वनभूलपुरा दंगा मामले में नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के सूत्रधार अब्दुल मलिक को वसूली नोटिस जारी कर दिया है। 2.44 करोड़ के नुकसान का आंकलन करते हुए इस धनराशि को 15 फरवरी तक नगर निगम के पक्ष में जमा करने को कहा गया है।

बता दें कि बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त करने के दौरान दंगा भड़क उठा था। इस दौरान पुलिस कर्मी, मीडिया कर्मी सहित कई लोग चोटिल हुए। 5 लोगों की मौत की सूचना भी आई। साथ ही सैकड़ों वाहनों को नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

स्थिति काबू करने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। स्थिति नियंत्रित होने के बाद अब वनभूलपुरा थाना क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों को कर्फ्यू मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम ने क्षति का आंकलन भी कर दिया है। जिसमें गैंती-सब्बल से लेकर वाहनों तक को शामिल किया गया है। यह क्षति 2.44 करोड़ की बताई गई है। इसे लेकर घटना के सूत्रधार अब्दुल मलिक को वसूली नोटिस जारी किया गया है। जिसमें इस धनराशि को 15 फरवरी तक नगर निगम के पक्ष में जमा करने को कहा गया है। ऐसा न होने पर विधि के अनुसार वसूली की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद