संदिग्ध मौत: दो भाईयों की मौत, 100 मीटर की दूरी पर मिले शव

खबर शेयर करें

मुंह से निकल रहा था झाग, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर: यहां कांडा थाना पुलिस क्षेत्र के ढप्टी गांव में दो सगे भाईयों की मौत ने सबको हिला कर रख दिया है। दोनों के शव भी 100 मीटर के दायरे में मिले। बताया जाता है दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुँच शव पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह ढप्टी गांव में दो सगे भाईयों की मौत की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुँचे तो एक का शव कमरे में और दूसरे का 100 मीटर दूरी पर था। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया कि 32 वर्षीय प्रकाश सिंह का शव घर से 100 मीटर दूरी पर मिला, जबकि 26 वर्षीय भूपाल सिंह का शव कमरे में मिला। मृतकों के पिता राजेंद्र सिंह खाादी ग्रामोद्योग बोर्ड काशीपुर में नौकरी करते हैं। सूचना के बाद वह गांव आ रहे हैं। प्रकाश खड़िया खान में नौकरी करता है वह शादीशुदा है। उसका एक जबकि छोटा इन्हीं दिनों गुजरात से घर आया था। सूचना पर
एसडीएम राकेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें बताया कि शनिवार की सुबह भूपाल घर में पेट पकड़कर उल्टी कर रहा था। ग्रामीण उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तो घर में ही दम तोड़ दिया।

ये कहना है एसपी का
एसपी बागेश्वर अमित श्रीवास्तव, ने बताया कि ढप्टी गांव में दो भाइयों की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का लग रहा है। हांलाकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद