अल्मोड़ा पुलिस: 51. 742 किलो गांजे संग तीन दबोचे

खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 51.742 किलो गांजा बरामद की गई है। इसकी कीमत 2लाख 7 हजार रुपये के करीब आंकी जा रही है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि भिकियासैंण चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह सामंत के नेतृत्व में पुलिस ने चौकी तिराहे के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टाटा सूमो संख्या डीएल 1 वीबी- 8227 को रोका। वाहन सवार पौड़ी गढ़वाल जिले के ग्राम भटवाड़ा निवासी विजय रावत पुत्र दिनेश रावत, ग्राम सिली टल्ली निवासी ईश्वर गुसाई पुत्र धीरेंद्र सिंह गुसाई और ताज वर सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह के पास से चार कट्टों में कुल 51.742 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गांजे के साथ तीनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉   एमडी परीक्षा में कराई जा रही थी नकल, पुलिस ने‌ गिरफ्तार किए दो डॉक्टरों समेत पांच आरोपी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद