महिला की निर्मम  हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश की राजधानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहा हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। उसके साथ दुराचार की भी आशंका जताई जा रही है।

सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

पुलिस ने महिला के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद