हल्द्वानी: तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान उप राजस्व निरीक्षक की 15 लाख की कान की मशीन गायब, पढ़े पूरी खबर

शनिवार को लालकुआं तहसील से हल्द्वानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में ड्यूटी में आए उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद की करीब 15 लाख रुपए की बताई जा रही कान की मशीन गायब हो गई। यह घटना हल्द्वानी शहर में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान हुई। जिसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए थे।
बताया जाता है कि उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद कार्यक्रम संपन्न होने के बाद स्कूली बच्चों एवं उनके अध्यापक अध्यापिकाओं को लंच पैकेट बांट रहे थे, इसी दौरान हुई अत्यधिक भीड़ के दौरान उनके कान में लगी मशीन कहीं गिरकर गायब हो गई। मशीन को ढूंढने के लिए लालकुआं तहसील के कई कर्मचारी और उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद दोपहर से देर शाम तक लगे रहे, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है।
उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद का कहना है कि उन्होंने सर गंगा राम अस्पताल दिल्ली में यह मशीन लगवाई थी, जो कि विदेश से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी खोई हुई मशीन ढूंढ कर लायेगा उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा।
उप राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र चंद वर्ष 2018 में भर्ती होने के बाद उप राजस्व निरीक्षक की ट्रेनिंग ले रहे थे, इसी दौरान अचानक उनके कान में दिक्कत हुई और दोनों ही कान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगभग 15 लाख रुपए की विदेश से कान की मशीन लगाकर उन्हें दी गई। इस मशीन के द्वारा ही वह सुन एवं बातों को समझ पाते हैं। अब मशीन खो जाने से वह सामने वाले की बातें भी न तो सुन और न ही समझ पा रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद