अल्मोड़ा: नकली थाना-कोर्ट दिखाकर बुजुर्ग को लूटा, मुख्य आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। सोचिए, आप घर में अकेले बैठे हैं, अचानक फोन बजता है और स्क्रीन पर एक ‘पुलिस थाना’ दिखाई देता है। सामने ‘अफसर’ चिल्लाते हैं। आप मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं। घर से बाहर मत निकलना। वरना गिरफ्तार हो जाएंगे। डर के मारे आपकी सांसें थम जाती हैं। यही ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खतरनाक खेल है जो अल्मोड़ा के एक बुजुर्ग को 24 लाख 79 हजार रुपये की मेहनत की कमाई से हाथ धो बैठा। लेकिन अब पुलिस ने इस जाल का एक बड़ा धागा पकड़ लिया है। मुख्य ठग अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीते 23 अप्रैल 2025 को चौखुटिया निवासी रघुनाथ सिंह नेगी को अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल पर ‘अफसर’ ने डराते हुए कहा आपके बैंक खाते से अवैध लेन-देन हो रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। आपके नाम पर फर्जी ATM और SIM बनाए गए हैं। शिकायतकर्ता कभी भी आपके घर पहुंच सकते हैं। घर से बाहर कदम मत रखना। आप डिजिटल अरेस्ट में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अर्द्धसैनिक बलों की वीर नारियों को मिलेगी ये छूट, सीएम ने की घोषणा

ठगों ने स्क्रीन पर नकली पुलिस थाना और कोर्ट का सीन दिखाया। वीडियो में यूनिफॉर्म वाले ‘पुलिसवाले’ और ‘जज’ तक नजर आए। बुजुर्ग इतने डर गए कि बिना सोचे-समझे अपने खाते से 24 लाख 79 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 7 मई को रघुनाथ सिंह ने चौखुटिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अर्द्धसैनिक बलों की वीर नारियों को मिलेगी ये छूट, सीएम ने की घोषणा

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। पुलिस ने बीते 8 नवंबर को मुख्य आरोपी अक्षय कुमार (21) को इंदिरा आवास कॉलोनी, भांकरी पाली फरीदाबाद से धर दबोचा। वह गिरोह का मुख्य सदस्य था, जो नकली वीडियो कॉल और फर्जी सीन बनाता था। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद