हल्द्वानी: युवक की गर्दन रेतकर अल्मोड़ा के आरोपी युवक फरार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शनिवार देर शाम रोडवेज स्टेशन के पीछे एक सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। कुछ युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन रेत दी गई। लहूलुहान हालत में घायल युवक को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टनकपुर रोड वार्ड 14 जवाहर नगर निवासी पुष्पा देवी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका बेटा त्रिलोक सिंह मेहरा शनिवार शाम रोडवेज स्टेशन के पास किसी काम से गया था। इस दौरान रोपड़ दन्या (अल्मोड़ा) निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ मोनिया और सरस्वती विहार दुर्गापुर (वीरभट्टी) निवासी नवीन पटवाल ने त्रिलोक को घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने पहले त्रिलोक को बेरहमी से पीटा। इसके बाद नवीन ने त्रिलोक को पीछे से जकड़ लिया और महेंद्र ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल त्रिलोक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घायल त्रिलोक को तुरंत एसटीएच ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुष्पा की तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र सिंह बिष्ट और नवीन पटवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: अलविदा जोशी जी…आपका व्यवहार हमेशा याद रहेगा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद