बड़ी खबर: इनको बनाया गया उत्तराखंड का डीजीपी, बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं

खबर शेयर करें

देहरादून :आईपीएस अभिनव कुमार को उत्तराखंड के नए डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कल वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार रिटायर हो रहे हैं। खबर है कि सरकार ने UPSC को DPC के लिए फ़ाइल नहीं भेजी है। आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। वो 1996 आईपीएस कैडर बैच के अफसर हैं।
उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार के रिटायर होने के बाद अभिनव कुमार कल पदभार ग्रहण करेंगे। अभिनव कुमार की छवि एक तेज तर्रार ऑफिसर की रही है। अभिनव कुमार हरिद्वार, देहरादून के कप्तान भी रह चुके हैं। कुछ महीनों पहले वे आईजी गढ़वाल के पद पर तैनात थे। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में सीआरपीएफ में काम किया।
जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी।

वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं। उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली। वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने। साल 1997 में उन्होंने उत्तराखंड कैडर आईपीएस को चुना। उन्होंने देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं: एचएमटी फैक्ट्री को लेकर नया अपडेट,ईपीएफओ ने की कार्रवाई
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद