अपडेट…. नदी में डूबे पांच किशोरों की शिनाख्त

खबर शेयर करें

 

बेरीनाग। गणाई-गंगोली तहसील के सेराघाट के पास सरयू नदी में डूबे पांच किशोरों की शिनाख्त कर ली गई है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुँच गई है।
पतहसील क्षेत्र के कूणां और सिमली गांव के बच्चे आज सेराघाट में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। बारात वाले घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शाम को वहां बारात आने वाली है। दिन में महिला संगीत का कार्यक्रम है। बताया गया है कि सिमली गांव का मोहित कुमार ( 17 ), कूणा गांव का पीयूष कुमार ( 17), राहुल कुमार (16), साहिल कुमार (15),रवीन्द्र कुमार ( 16) नहाने के लिए नदी में चले गए। नहाने के दौरान नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण पांचों बच्चे बहने लगे। कुछ लोगों ने उन्हें बहते हुए देखा। लोगों ने शोर मचाया। नदी की ओर भागे। तब तक बच्चों की मौत हो गई।
गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला समेत तमाम जनप्रतिनिधि और गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। बाद में मृतकों के घर गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद