तथाकथित पत्रकारों पर रंगदारी का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में दो तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पर एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ निवासी विपिन पांडे पुत्र मथुरा दत्त ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया। कहा है कि वहत कठघरिया स्थित बैंक्वेट हॉल के मालिक हैं। नवाबी रोड में उनका ऑफिस है। उनका कहना है कि वह बैंक्वेट हॉल का किचन और हट तोड़ कर दुकानें बनवा रहे थे।29 सितंबर को न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनकर प्रशांत और ललित ने कहा कि निर्माण कार्य पर पहले ही चालान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट

अगर वह 20 हजार रुपये दें तो मामला निपटा देंगे। मना करने पर उक्त लोगों ने उनके खिलाफ प्राधिकरण में शिकायत की और सोशल मीडिया व मीडिया पोर्टल पर उन्हें बदनाम किया। इस मामले में पीड़ित के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद