नैनीताल:::मीनाक्षी कीर्ति बनी NMOPS की अध्यक्ष……

खबर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज: NMOPS नैनीताल की जिला कार्यकारिणी की बैठक राबाइका हल्द्वानी में आयोजित की गई। इसमें शिक्षक और मशहूर एंकर मीनाक्षी कीर्ति को नया NMOPS Nainital जिला अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.जीएस मर्तोलिया ने मीनाक्षी कीर्ति को जिला अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन जिला संयोजक पीसी जोशी, जिला मंत्री मदन बर्तवाल और समस्त सदस्यों ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही सभी विभागों के संगठनों से मिलकर आंदोलन की सक्रियता बढ़ायी जायेगी। ब्लॉकों में जाकर जिला पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव कराया जायेगा। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति ने कहा कि जो कर्मचारियों का हक है। उनको मिलना चाहिए। इसके लिए वह तेजी से काम करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: अलविदा जोशी जी…आपका व्यवहार हमेशा याद रहेगा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद