variable dearness allowance में इजाफा, 1.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
दिल्ली: केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेरिएल डियरनेस अलाउंस (variable dearness allowance) में इजाफे का ऐलान किया है। इससे1.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को प्रति महीने 105 से 210 रुपए मिलेंगे। मंत्रालय का कहना है कि यह वृद्धि 1 अप्रैल 2021 से लागू होगी। इसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि हो जाएगी। सेंट्रल चीफ लेबर कमिश्नर (CLC) डीपीएस नेगी ने कहा, ”केंद्रीय सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारियों के डीए में वृद्धि 105 से 210 रुपए प्रति महीने तक हुई है।” श्रम मंत्रालय ने एक एक बयान में कहा कि इसने नई दर को नोटिफाई कर दिया है और यह 1 अप्रैल 2021 से लागू हो गया है।
इनको मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार, रेलवे, खनन, ऑइल फील्ड्स, बंदरगाहों और केंद्र सरकार के अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। यह दर कॉन्ट्रैक्ट और कैजुअल कर्मचारियों पर भी लागू होगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद