मिलेगा फायदा: सीएम धामी का बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगा फायदा

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कृषि भूमि का पांच साल में सर्वेक्षण कर बंदोबस्त कराया जाएगा। साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (एस 4 सी) स्थापित होगा। इससे पहले राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह परेड की सलामी ली।
देहरादून स्थित पुलिस लाइन परिसर में रैतिक परेड समारोह हुआ। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष होने पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस पत्रिका का विमोचन और रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिह्न का अनावरण किया। पुलिस विभाग के अलग-अलग दस्तों ने इस मौके पर साहसिक प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद