चर्चा में अल्मोड़ा का नीरज, 400 किमी दूर आकर अपने गांव के पास किया ये काम, रैमजे इंटर कॉलेज का रहा है छात्र

खबर शेयर करें

यदि आप कड़ी मेहनत को अपना शौक बना ले और हौसला मजबूत रखें तो आप मंजिल तक अवश्य पहुंचेंगे। अड़चन भी आपकी राह में नहीं आयेगी। ऐसे ही अल्मोड़ा के जखेटा गांव के नीरज सिंह बिष्ट भी हैं। अचानक से उनका काम बंद हो गया। आर्थिक संकट सामने आ गया। उन्होंने हार नहीं मानी और मसूरी से करीब  400 किमी दूर अपने गांव के पास स्वरोजगार फिर से शुरू कर लिया। लोग उनकी मेहनत और हौसले की अब तारीफ कर रहे हैं। नीरज गांव के अन्य लोगों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वह इन दिनों अपने काम को लेकर काफी चर्चा में हैं।

दरअसल, नीरज अल्मोड़ा के कसार देवी के पास जखेटा गांव का रहने वाले हैं। वह रोजगार के लिए मसूरी गए। यहां पर उसने कई जगहों पर काम किया। फिर उसने मसूरी में अपनी फूड वैन शुरू कर स्वरोजगार किया। करीब 6 माह पहले जब मसूरी में अतिक्रमण हटाया गया तो उनकी फूड वैन को भी हटा दिया गया। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संंकट आ गया। इसके बाद नीरज ने अपने घर अल्मोड़ा आने का फैसला किया। यहां पर उसने मसूरी फूड वैन लाकर बल्टा बैंड के पास स्वरोजगार शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उप राष्ट्रपति का इस्तीफा, ये बताई वजह

पहले कुछ दिन काम कम चला। लेकिन अब थोडा ठीक है। नीरज बताते हैं घर के पास काम करना काफी अच्छा है। भले ही यहां पर आय कम हो। लेकिन पैसे की बचत होती है। कहा महानगरों में खर्चे बहुत ज्यादा हैं। नीरज ने बताया कि गांव के अन्य युवाओं को भी वह स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बताया कि फूड वैन में वह हर तरह के व्यंजन बना रहे हैं। नीरज ने इंटर तक की पढ़ाई अल्मोड़ा के रैमजे इंटर कॉलेज से की है। इन दिन वह अपने मेहनत के लिए काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद