अल्मोड़ा… कुमाऊं में टैक्सी चालकों ने पर्यावरण की सुरक्षा को सरकार से की ये मांग, अल्मोड़ा में हुई बैठक

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। यहां कोसी में आरटीओ दफ्तर के पास कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन की बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान टैक्सी चालकों ने पर्यावरण की सुरक्षा को सरकार से खास मांग की। उन्होंने व्यवसायिक वाहनों में डस्टबिन लगाने का स्वागत किया। सरकार से प्राइवेट वाहनों के लिए भी नियम बनाये जाने की मांग की।

कुमाऊं महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट ने बताया कि एक लंबी लड़ाई के बाद अब शासन की ओर से कुमाऊं में भी 9 वर्ष पूर्ण कर चुके वाहनों को हस्तांतरित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस सुविधा के लिए संपूर्ण कुमाऊं वंचित था। यह लाभ केवल गढ़वाल मंडल को ही मिल पाता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, चपेट में आने से स्कूल और फर्नीचर जला

कुमाऊं महासंघ अध्यक्ष शंकर ठाकुर के नेतृत्व में वर्ष 17 जुलाई 2017 को तत्कालीन परिवहन सचिव के सम्मुख इस मांग को रखा गया कि एक प्रदेश में 2 कानून कैसे ?। अब जाकर यह मांग उनकी पूरी हुई।

अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने इसके लिए कुमाऊं की सभी यूनियनों को बधाई दी। भविष्य के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि यह संगठन की जीत है ।

हल्द्वानी यूनियन अध्यक्ष भरत भूषण, नैनीताल यूनियन के अध्यक्ष नीरज जोशी ने व्यवसायिक वाहनों में डस्टबिन लगाने का स्वागत करते हुए कहा कि अगर यही नियम प्राइवेट वाहनों के लिए भी बन जाता तो तब हमारा उत्तराखंड देव भूमि सही मायने में स्वच्छ हो पाता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के परिणाम घोषित, इन छात्रों का शानदार प्रदर्शन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट ने संगठन की दिक्कतों को दूर करने के साथ-साथ समस्त कुमाँऊ के विभिन्न जिलों के यूनियनों से भी कर्मठ पदाधिकारियों को महासंघ में जोड़ने का सुझाव दिया।

इस दौरान अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों ने व्यवसायिक वाहनों में आ रही कई दिक्कतों के बारे में महासंघ को बताया।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष शंकर ठाकुर, संचालन महासचिव नवल किशोर ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह राणा, सचिव प्रकाश उपाध्याय सचिव मनोज जोशी, सचिव दीपक चौधरी, संरक्षक महेश बोरा, अध्यक्ष नैनीताल नीरज जोशी, सचिव मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष- पिथौरागढ़ बलराज महर, सचिव गणेश जंग थापा, महासचिव टनकपुर नारायण सिंह गैड़ा, अल्मोड़ा उपाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट, महासचिव नीरज पवार, उप सचिव आनंद भोज, अध्यक्ष गरुड़ कुंदन सिंह भंडारी, महासचिव हरीश चंद्र, कोषाध्यक्ष प्रकाश, बागेश्वर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव जीवन चंद तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश पांडे, अनिल राणा और चंदन वर्मा सहित अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद