डरा-धमका कर किशोरी से दुराचार करता रहा पड़ोसी युवक, इस तरह सामने आई सच्चाई

खबर शेयर करें

रूड़की। पड़ोसी युवक डरा-धमका कर किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा। आरोप है कि युवक ने दो माह तक उससे कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। ‌तबियत बिगड़ने पर किशोरी ने परिजनों को सच्चाई बताई तो पैरोंतले जमीन खिसक गई।

यहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक करीब दो महीने से उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुत्री की तबियत बिगड़ी तो उसने बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: निजी अस्पताल की नर्स ने जहर खाकर की आत्महत्या

बताया कि बात नहीं मानने पर युवक उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद