पौड़ी के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत की सूचना

खबर शेयर करें

पौड़ी: पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी छह महिलाएं शामिल हैं, जो बैंक का काम निपटाकर अपने गांव लौट रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा बचाव व राहत कार्य शुरू किया गया।

कैसे हुआ हादसा?
यह दुर्घटना रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया और लगभग 100 मीटर गहरी खाई (खड्ड) में जा गिरा। वाहन में सवार चालक सहित सभी सात लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम से प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने पर मचा बवाल, पुजारियों और स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा​​

बैंक से लौट रही थीं महिलाएं
बताया जा रहा है कि रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी कार्य पूरा करने के लिए सिद्धखाल गई थीं। काम निपटाने के बाद सभी वाहन से वापस अपने गांव लौट रही थीं, तभी कलवाड़ी गांव के समीप यह हादसा हो गया। मृत महिलाएं आसपास के ही गांवों की रहने वाली बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा

मौके पर जुटे ग्रामीण, परिजनों में कोहराम
हादसे की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और खाई से शवों को निकालने के प्रयास शुरू किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई और राहत कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा

PauriGarhwal

Rikhnikhal

RoadAccident

UttarakhandNews

PauriNews

SelfHelpGroup

BreakingNews

पौड़ी सड़क हादसा

रिखणीखाल सड़क हादसा

कलवाड़ी हादसा

रिखणीखाल सतपुली मोटर मार्ग

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

पौड़ी गढ़वाल समाचार

उत्तराखंड सड़क दुर्घटना

खाई में गिरा वाहन
पौड़ी

रिखणीखाल

सड़क हादसा

कोटद्वार

उत्तराखंड

दुर्घटना

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद