पहाड़ की महिला से पड़ोसी बोलकर ठग लिए एक लाख

खबर शेयर करें

पुलिस से शिकायत के बाद मिली 80 हजार की रकम

अल्मोड़ा। आजकल साइबर ठग लोगों को बेहद शातिराना अंदाज में ठगी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के द्वाराहाट थाने में आया है। यहां एक महिला को पड़ोसी बताकर 1 लाख ठग लिए। हालांकि पुलिस ने शिकायत के बाद 80 हजार की रकम वापस लौटा दी। पुलिस ने एक बार फिर लोगों से साइबर ठगो से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:महिलाओं को रात में नौकरी की छूट, सरकार ने उठाया ये कदम


द्वाराहाट की रहने वाली दीप्ति ने पुलिस को बताया कि उसके पडोसी के नाम से उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने 10 हजार की मदद की मांग की। फोन में भेजे गए लिंक के माध्यम से रकम देने की बात कही। झांसे में आकर उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये की रकम निकलने की जानकारी उसे मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:महिलाओं को रात में नौकरी की छूट, सरकार ने उठाया ये कदम

यह देख वह दंग रह गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पड़ताल करने के बाद पुलिस ने करीब 80 हजार की रकम वापस लौटा दी। एसएसपी पंकज भट्ट ने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आनलाइन लेनदेन करते वक्त लोग बेहद सावधानी बरतें। अपने खाते से जुड़ी जानकारी किसी को ना दे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:महिलाओं को रात में नौकरी की छूट, सरकार ने उठाया ये कदम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद