रात में गायब हुआ बच्चा, मंदिर के पास इस हालत में मिला

खबर शेयर करें

बागेश्वर। बीती रात धारी क्षेत्र में 9 साल का योगेश सिंह, पुत्र शंकर सिंह टंगडिया घर से अचानक गायब हो गया। रात करीब 10:55 बजे मिली सूचना के बाद उसकी तलाश की गई। टीम रात 11:40 बजे धारी क्षेत्र पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि योगेश घर के बाहर निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया। इसके बाद टीम ने खोजबीन शुरू की। कड़ी मेहनत के बाद बच्चा गांव के बाहर मंदिर के पास एक खेत में छुपा हुआ मिला।

रात 12:35 बजे बच्चे को सुरक्षित रूप से परिजनों को सौंप दिया गया और रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज आ रहे उप राष्ट्रपति, बदला ट्रैफिक प्लान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद