मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत का रिकॉर्ड, सबसे कम दिन के राज्य में रहे सीएम, ये रिकॉर्ड भी बनाया, पढ़े पूरी खबर…..

खबर शेयर करें

 

देहरादून: तीरथ सिंह रावत: बेहद सरल और सौम्य। सभी से आदर पूर्वक बात करना। लोगों की बातों को सुनना। बेहद कम समय में तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री की तौर पर अपनी एक अलग छवि बनाई। नेता और अफसरों पर भी नजर रखी। अब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन उन्होंने इसमें भी एक अलग रिकॉर्ड बनाया है।वह राज्य में अब तक मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे कम दिन रहे। सिर्फ 114 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर राज किया। साथ ही सदन में बिना प्रवेश किए ही उनके सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सजा। जबकि सदन में प्रवेश किए बिना ही उनको पद से हटा दिया गया। तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड की कमान 10 मार्च 2021 को दी थी। लेकिन शुक्रवार रात उन्होंने इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, आप भी कर सकते हैं आवेदन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद