उत्तराखंड ब्रेकिंग…. पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें

 

देहरादून: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी बन गए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नजदीकी माने जाने वाले धामी खटीमा के विधायक रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे, दो बार विधायक। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कई पदों पर रहे। धामी मूल रूप से पिथौरागढ़ के मनमाङले के रहने वाले है।
आज भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र तोमर और राज्य के प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं: खाई में गिरा वाहन, एक की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद