ढाई साल की बच्ची को मां के गोद से झपट ले गया तेंदुआ

खबर शेयर करें

 

वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची

सजग पहाड़ डेस्क

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार और तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से कई लोगों की जान आफत में पड़ जाती है तो कई लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ रही है।

यहां पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर स्थित जरमाल गांव के तोक छाता में तेंदुआ एक ढाई साल की बच्ची को उसके मां के हाथ से झपट कर उठा कर ले गया है। इससे हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोत्री धाम में नई व्यवस्था से आक्रोशित व्यापारियों का हंगामा, दुकानें बंद

बताया जाता है कि रविवार शाम छाता गांव में लीसा निकालने का कार्य करने वाले नेपाल निवासी विकास बहादुर थापा की ढाई साल की बेटी रिया को तेंदुआ उठा कर ले गया। वह अपनी मां के साथ झोपड़ी के पास पानी लेने गई थी। मां सरिता देवी ने रिया का हाथ पकड़ा था। इस दौरान घात लगाए तेंदुए ने रिया पर झपटा मारा और उसे उठा कर ले गया। उसने अपनी बेटी को बचाने का प्रयास किया। वह बेटी को तेंदुए से नही बचा पाई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अन्य को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। गंगोलीहाट के वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बताया बच्ची की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद