उत्तराखंड: 1 जून से शिक्षक सिर्फ शिक्षण कार्य करेंगे, बाकी नहीं, हल्द्वानी में बैठक में बड़ा फैसला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संघ ने पदोन्नति के मुद्दे पर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के जिला कार्यकारिणियों और कुमाऊं मंडल की नवनिर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणियों ने हिस्सा लिया।


प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षक लंबे समय से प्रमोशन और ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। इसके खिलाफ आंदोलन संगठन करेगा। उन्होंने बताया 1 जून से स्कूल में शिक्षक सिर्फ शिक्षण कार्य करेंगे(जिन स्कूलों में अवकाश नहीं हुआ) अन्य कोई कार्य करेंगे। जबकि 1 जुलाई से सभी स्कूलों में शिक्षक शिक्षण कार्य के अलावा कोई कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में स्थानांतरण, पदोन्नति, चयन-प्रोन्नत पर एक वेतन वृद्धि, कनिष्ठ-वरिष्ठ वेतनमान, अटल विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याएं और यात्रा अवकाश मुद्दे पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में अल्मोड़ा के युवक की मौत

स्वागत किया
पहले सत्र में नवनिर्वाचित ब्लॉक और जिला कार्यकारिणियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद
उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, महामंत्री रमेश पैन्यूली, संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, नैनीताल जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, शिक्षक नेता नितेश कांडपाल, रज्जन कफल्टिया समेत विभिन्न जिलों के अध्यक्ष और मंत्री उपस्थित रहे। संचालन रमेश पैन्यूली, जगदीश सिंह बिष्ट ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद