अल्मोड़ा के रहने वाले संदीप की देशभर में चर्चा, ये है वजह, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

देहरादून। चमोली जिले के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पूजा ने सादगी के साथ विवाह कर समाज के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बुधवार को दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। साधारण वेशभूषा में बिना किसी तामझाम के संपन्न हुई इस शादी ने सभी का दिल जीत लिया।

सादगी और सरलता की पहचान चमोली के डीएम डॉ. संदीप तिवारी अपनी सरलता, सादगी और जनता के बीच सहज उपलब्धता के लिए जाने जाते हैं। मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी डॉ. तिवारी का परिवार वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने उत्तराखंड कैडर चुना और चमोली जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। अपने कार्यकाल में उन्होंने इस पर्वतीय जिले में कई नवाचार शुरू किए हैं, जो भविष्य में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। उनकी पत्नी डॉ. पूजा हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

प्रेरणादायी जोड़ा डॉ. संदीप और डॉ. पूजा की यह सादगी भरी शादी न केवल चमोली, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक प्रेरणा है। जिले के सबसे बड़े अधिकारी की इस सादगी ने लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद