Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय डॉ. चिन्मय पंड्या अल्मोड़ा में, कही ये बात…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज: गायत्री प्रज्ञापीठ अल्मोड़ा की ओर से बीते गुरुवार को गायत्री प्रज्ञापीठ लिंक रोड में पारिवारिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार डॉ. चिन्मय पंड्या रहे। इस दौरान उन्होंने गायत्री परिवार के कार्य और उद्देश्य लोगों को बताए। सभी से आह्वान किया की देश की तरक़्क़ी में अपना योगदान दे। अपने जीवन का एक लक्ष्य बनाए। हमेशा सही मार्ग पर चले।

यहां पहुँचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान पंड्या ने कहा कि हर इंसान में कोई ना कोई खूबी होती है। हमको उस खूबी को पहचानना है। कहा कि यदि हम मेहनत करेंगे तो उसका एक ना एक दिन हमको अच्छा फल मिलेगा। उन्होंने बताया कि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित युग सुधार आंदोलन है। जैसा कि इसका ध्येय वाक्य है:- हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, हम बदलेंगे, युग बदलेगा।

इस विश्वास के आधार पर आचार्य श्रीराम शर्मा जी की मान्यता थी कि व्यक्ति के आत्म सुधार से ही युग सुधार हो सकेगा। कहा कि गायत्री मंत्र ‘ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।। ‘ को अत्‍यंत प्रभावी मंत्रों में से एक माना गया है। इस मंत्र का अर्थ होता है क‍ि ‘सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं, परमात्मा का वह तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग की ओर चलने के लिए प्रेरित करें।

बताया कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में 24 देवता हैं। उनकी 24 चैतन्य शक्तियां हैं। गायत्री मंत्र के चौबीस अक्षर 24 शक्ति बीज हैं। गायत्री मंत्र की उपासना करने से उन मंत्र शक्तियों का लाभ और सिद्धियां मिलती हैं। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि हम सबको एक बेहतर इंसान बनकर देश की उन्नति में अपना सहयोग करना चाहिए।

इस मौके पर गायत्री प्रज्ञापीठ अल्मोड़ा से भीम सिंह अधिकारी, गौरी शंकर सैनी, डॉ अजीत तिवारी, योगेश जोशी, अर्जुन नेगी, गणेश दत्त उपरेतु, सुरेश जोशी, मोहन चन्द्र पांडेय, भूपेंद्र बिष्ट, पूरन सिंह बोरा, हीरा सिंह ऐठानी, हरीश बिष्ट, मंजू जोशी, सरोज भट्ट, निर्मला अधिकारी, मीनू भट्ट, दीपा जोशी, कला भाकुनी, पूनम वर्मा, दीपा वर्मा, विमला वर्मा, भावना मनकोटी, मुन्नी बिष्ट, राम सिंह बिष्ट, विधा जोशी, निर्मला जोशी, सरोज मेलकानी,गणेश दत्त भट्ट,जानकी जोशी, प्रेमा कांडपाल, सोनी जोशी, कमला सुयाल, प्रेणा जोशी डॉ. मीनाक्षी पांडेय आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments