हल्द्वानी कांग्रेस में क्यों मचा सियासी भूचाल, आप भी पढ़े खबर

हल्द्वानी: नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर कलह अब तक जारी है। मंगलवार को स्वराज आश्रम में आयोजित बैठक में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे ललित जोशी ने अपनी हार को लेकर प्रदेश सह संयोजक के सामने कई सवाल उठाए। इससे कांग्रेस की आपसी गुटबाजी फिर खुलकर सामने आ गई।
स्वराज आश्रम में मेरा वोट-मेरा अधिकार अभियान की बैठक में प्रदेश सह-संयोजक अभिनव थापर के सामने कांग्रेस से मेयर का चुनाव लड़ चुके ललित जोशी ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा, निगम चुनाव में कितनी धांधली हुई, ये कांग्रेसी से आम जनता तक सब जानते हैं। जो चुनाव हम जीत रहे थे, वह कई स्तर पर की गई धांधली से हार गए। प्रशासन पर भी उन्होंने धांधली का आरोप लगाया। इन सबके बाद भी यह मामला विधान सभा में क्यों नहीं उठाया गया। मामले में कुछ नेताओं ने चुप्पी क्यों साध ली। हालांकि सदन में मामला नहीं उठाने पर किसी विधायक का नाम नहीं लिया, वहीं कांग्रेसियाें के मुताबिक उन्होंने विधायक सुमित हृदयेश पर निशाना साधा। उन्होंने साक्ष्य के साथ अपनी बात रखी। उनकी बात सुन मौजूद कांग्रेस नेता सन्न रह गए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद