अल्मोड़ा:”कच्चे रास्ते पक्के सबक” पुस्तक का विमोचन, कैलास मानसरोवर यात्रा का है रोचक वर्णन…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: कैलास मानसरोवर यात्रा से जुड़ी हुई रोचक जानकारी से भरपूर पुस्तक “कच्चे रास्ते पक्के सबक” का विमोचन डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया। उन्होंने इस पुस्तक की बेहद तारीफ की। लेखिका को बधाई दी।

साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था “युवा संवाद” कि ओर से शिक्षक डॉ.दीपा तिवारी की कैलास मानसरोवर यात्रा पर आधारित पुस्तक “कच्चे रास्ते पक्के सबक”का लोकार्पण सेवॉय होटल अल्मोड़ा के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि यह पुस्तक बेहद जानकारी से भरपूर है। यात्रा के दौरान आने वाले पड़ाव, चीन की संस्कृति, एक महिला के लिए यात्रा में क्या क्या परेशानी सामने आती हैं। कैसे यात्रा पूरी की इन बातों का बेहतरीन वर्णन किया है।

 

मुख्य वक्ता प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. शेखर पाठक ने नैनीताल से वॉइस मैसेज के जरिए कैलाश मानसरोवर के सांस्कृतिक और भौगोलिक महत्व से अवगत कराया । विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद रहे।अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. कपिलेश भोज ने की। प्रसिद्ध रंगकर्मी नवीन बिष्ट, युवा चित्रकार भास्कर भौर्याल एवं भरत ने गिरीश तिवारी गिर्दा के जन गीत प्रस्तुत किए। लेखिका दीपा तिवारी ने विस्तार से अपनी कैलास मानसरोवर यात्रा का अनुभव सुनाते हुए पुस्तक की रचना प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में डॉ. हयात सिंह रावत ,जगत सिंह रौतेला, पूरन चंद तिवारी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, शेखर लखचौरा,विनीता लखचौरा ,भारती पांडे, कुणाल तिवारी ,जगदीश जोशी, राजेश्वरी जोशी, दीक्षा जोशी, कामिनी कश्यप ,विनय किरौला, ज्योति भट्ट, अभिषेक तिवारी, मीना शर्मा, आशा वर्मा ,सुशीला नेगी, राधिका तिवारी ,मीना नेगी ,दयाकृष्ण कांडपाल ,रेवती बिष्ट,जंग बहादुर थापा, पान सिंह बिष्ट , जिग्नेश राना ,कामाक्षा मिश्रा, मीनू जोशी, दीपांशु पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज भट्ट ने किया। युवा संवाद समूह के संयोजक कुणाल तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद