Subscribe our YouTube Channel

देवभूमि का लाल शहीद:घर में चल रही थी शादी की तैयारी……आई शहादत की खबर

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के लिए बेहद दुखदाई खबर है। देवभूमि का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। सेना की ओर से उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। मई में जवान की शादी होनी थी, घर में शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन आज उसके शहादत की खबर आई। इससे मातम छा गया।


पौड़ी जिले के द्वारीखाल निवासी अनिल सिंह चौहान 8वीं गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे। वह राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद हो गए हैं। गुरुवार को सेना की ओर से शहीद के परिजनों को शहादत की सूचना दी गई है। शहीद के पिता का नाम बृज मोहन सिंह चौहान भी सेना से रिटायर हैं। उनके बड़े भाई भी सेना में हैं। बताया जाता है कि शहीद अनिल चौहान की मई माह में शादी होने वाली थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड… अब हर छात्र को मिल सकेगी छात्रवृत्ति, बस करना होगा ये काम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments