पिथौरागढ़: नौवीं के छात्र की मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। वड्डा क्षेत्र के मड़ेगांव में 19 सितंबर का दिन एक परिवार के लिए अत्यंत दुखद साबित हुआ। रोज की तरह मैदान में दौड़ लगाने गए 15 वर्षीय छात्र की अचानक मौत हो गई। बेटे का शव जिला अस्पताल में देखकर सदमे में आई मां ने भी 30 किलोमीटर दूर नदी में कूदकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर मड़ेगांव निवासी नौवीं कक्षा का छात्र जतिन जोशी (15) पुत्र कैलाश चंद्र जोशी, रोजाना की तरह तड़के करीब छह बजे झौलखेत मैदान में अभ्यास करने गया था। अभ्यास के दौरान छात्र अचानक गश खाकर मैदान में गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मां पूनम उर्फ पुष्पा जोशी (44) आनन-फानन में जतिन को लेकर सुबह करीब आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचीं। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बदहवास हो गईं और बेसुध हालत में अस्पताल से बाहर निकलकर बिना किसी को बताए गंगोलीहाट जा रही एक टैक्सी में बैठ गईं।

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर घाट पुल पार करने के बाद जैसे ही वाहन पनार मार्ग पर रुका, महिला अचानक जीप से उतरी और नदी में कूद गईं। जीप में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद