हल्द्वानी: कहीं आपका बेटा शहर में हुड़दंग तो नहीं कर रहा, हुड़दंग करने पर 27 गिरफ्तार

हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव प्रचार की आड़ में शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुँचाने और रात के वक्त हुड़दंग करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों पर हल्द्वानी में चलाए गए विशेष “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 2 मुकदमे दर्ज किए, 20 वाहन सीज किए और 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति पोस्टर-होर्डिंग लगाने, जिग-जैग तरीके से वाहन दौड़ाने, आम नागरिकों से गाली-गलौज करने और मुख्य राजमार्गों को जाम कर इमरजेंसी वाहनों का रास्ता रोकने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रात 11 से 2 बजे तक शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
पुलिस ने कोतवाली हल्द्वानी में दो गंभीर मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा (मु0एफ0आई0आर0 नं0 313/26) मुकेश पांडे समेत 19 लोगों पर बलवे और अन्य धाराओं में दर्ज हुआ है, जबकि दूसरा मुकदमा (मु0एफ0आई0आर0 नं0 314/26) सार्वजनिक संपत्त विरूपण निवारण अधिनियम के तहत अमन चंद्र और 7 अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है।
शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
1- लवराज पुत्र रमेश राम उम्र 24 वर्ष निवासी नियर स्टेडियम जरमानी कॉलोनी अम्बेडकर पार्क दमुवाढूंगा काठगोदाम नैनीताल
2- दीपक पाण्डे पुत्र पूरन पाण्डे उम्र 30 वर्ष निवासी तुलारामपुर बेरीपड़ाव लालकुआं नैनीताल
3- हिमांशु कुमार पुत्र गोपाल राम उम्र 24 वर्ष निवासी तीनपानी हल्द्वानी नैनीताल
4- आशीष पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे उम्र 36 वर्ष निवासी ऊंचापुल मुखानी
घूमकर हुड़दंग एवं अराजकता करने वाले 05 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
1- हरीश कुमार मुन्स्यारी पुत्र चेत राम उम्र 42वर्ष निवासी गोरपट्टा मुन्स्यारी पिथौरागढ़
2- सचिन सिंह पुत्र युगेन्द्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी पलड़िया गांव लामाचौड़ थाना मुखानी नैनीताल,
3- पंकज डोबाल पुत्र धन सिंह डोबाल उम्र 28 वर्ष निवासी जंगपांगी देवलचौड़ मुखानी
4- प्रियांशु कुमार पुत्र दयाल राम निवासी हरीनगर नथुवाखान रामगढ़ नैनीताल उम्र 22 वर्ष,
5- चन्द्र प्रकाश पुत्र केवल चन्द्र उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त,
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




