देश की राजधानी में कोरोना का कहर, पढ़े, खबर कैसे हैं हालात

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

दिल्ली:राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। यहां शनिवार को 357 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
24,000 से अधिक नए मामले सामने आए। वही दिल्ली में लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 32.27 प्रतिशत है। जबकि एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच रही है। राष्ट्रीय राजधानी में अभी 93,080 एक्टिव केस हैं। 22,695 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। हालांकि लगातार बढ़ रहे आकड़ो को देखते हुए सरकार आज लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकती है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए पाबंदियां कुछ दिनों के लिए और बढ़ सकती हैं। दिल्ली सरकार कम से कम एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन और बढ़ा सकती है। फिलहाल अभी राजधानी में 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। यह 26 अप्रैल की सुबह तक जारी रहेगा। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 36 फीसदी तक पहुंच गई है। यही वजह है कि सरकार एक सप्ताह के लिए और लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद