डा. मन्जूनाथ टीसी ने लिया एसएसपी का चार्ज

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: डॉ. मन्जूनाथ टीसी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह 2014 बैच के IPS अधिकारी (उत्तराखंड कैडर) हैं। एसएसपी पंकज भट्ट के तबादले के बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने MBBS की पढ़ाई के बाद, अनुभव-गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में काम किया। सीओ रुद्रपुर, सीओ ऋषिकेश, एएसपी उधम सिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, एसपी रेलवे हरिद्वार, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के अतिरिक्त 2021 महाकुंभ एसपी के पद पर भी वह तैनात रह चुके हैं। एसएसपी अल्मोड़ा की कमान सम्भालने पर डॉ. मंजूनाथ टीसी महोदय ने कहा कि सीनियर सिटीजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर निस्तारण और महिला सुरक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: अलविदा जोशी जी…आपका व्यवहार हमेशा याद रहेगा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद