Subscribe our YouTube Channel

मिशन 2022……तो इस बार महिलाओं को टिकट देगी या दरकिनार करेगी कांग्रेस………

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट की 14 विधानसभा में 7 महिला दावेदार

Almora न्यूज: इस बार विधान सभा चुनाव से पहले अल्मोड़ा संसदीय सीट की 14 सीटों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रत्याशी का चयन करना बेहद मुश्किल हो सकता है। वजह भी बेहद खास है। हर बार चुनाव से पहले महिलाओं को अधिक संख्या में टिकट देने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए इस बार महिला दावेदारों ने ही चिंता बढ़ा दी है। 14 विधान सभा में 7 महिलाओं ने दावेदारी की है। अब देखना ये है कि कांग्रेस कितनी सीट पर महिला दावेदारों को प्रत्याशी बनाती हैं या पहले चुनाव की तरह उनको दरकिनार करती है। बीते शनिवार को अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों की महिला दावेदारों ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सामने अपनी दावेदारी पेश की। अपनी जीत का दावा भी किया। यह भी बताया कि यदि उनको टिकट दिया गया तो वह कैसे जीत दर्ज करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

इन विधानसभा सीट से महिलाओं ने की है दावेदारी

सल्ट विधानसभा से गंगा पंचोली, चम्पावत विधानसभा से बिमला सजवाण, डीडीहाट से रेवती जोशी, पिथौरागढ़ से अंजू लुंठी, बागेश्वर से सुनीता टम्टा, अल्मोड़ा विधानसभा से शोभा जोशी और बबीता भाकुनी ने स्क्रीनिंग कमेटी के सामने दावेदारी पेश की।

ये लड़ चुकी हैं चुनाव
रेवती जोशी वर्ष 2012, गंगा पंचोली वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। सल्ट उपचुनाव में भी गंगा पंचोली ने कड़ी टक्कर बीजेपी प्रत्याशी को दी। जबकि
पिथौरागढ़ में विधायक प्रकाश पंत के निधन के बाद रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव में अंजू लुंठी ने उपचुनाव लड़ा।

ये है चर्चा
कांग्रेस में महिलाओं को विधायक का टिकट देने को लेकर कई तरह की चर्चा है। बात almora विधान सभा की जाय तो यहां पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी और बिट्टू कर्नाटक भी दावेदार हैं। अब ब्लॉक प्रमुख बबिता भाकुनी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी भी दावेदार हैं। सल्ट विधान सभा में भी इस बार टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। यहां पर दो बार चुनाव लड़ चुकी गंगा पंचोली को कांग्रेस पार्टी टिकट देती है या नहीं इसको लेकर भी कई तरह की चर्चा है। यहां से अभी रणजीत रावत के पुत्र और ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह, नारायण सिंह रावत,सोबन सिंह बोरा और गंगा पंचोली दावेदार हैं। चर्चा ये भी है कि कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग विक्रम रावत को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता नारायण सिंह रावत का कहना है कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार किन लोगों की वजह से हुई। इसकी भी संगठन को समीक्षा करनी चाहिए। पिथौरागढ़ विधान सभा सीट से भी अंजू लुंठी की दावेदारी के बाद कई तरह की चर्चा है।
बताया जाता है यहां पर अभी बीजेपी से वर्तमान विधायक को टिकट मिलता है तो इस स्थिति अंजू लुंठी को भी टिकट दिया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी संभावना कम बता रहे हैं। चम्पावत विधानसभा से बिमला सजवाण ने दावेदारी की है। वह यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी के बाद कांग्रेस में आई हैं। जबकि डीडीहाट से रेवती जोशी ने भी दावेदारी की है। बताया जाता है की यहां पर कांग्रेस ब्राह्मण दावेदार पर दांव खेल सकती है। बागेश्वर से सुनीता टम्टा की दावेदारी के बाद अब प्रत्याशी चयन को लेकर कई तरह की चर्चा है। अल्मोड़ा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर पांडेय ने कहा कि संगठन स्तर पर प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments