चीन सीमा पर एवरेस्ट विजेता लोगों की ऐसे कर रहे मदद, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: पहाड़ी क्षेत्रों में अबकी बार बारिश से बेहद अधिक नुकसान हुआ है। इस वजह से पिथौरागढ़ जिले में भी लगातार नुकसान की सूचनाएं सामने आ रही हैं। यहां पर चीन सीमा को जोड़ने वाले हाइवे पर धारचूला से सात किमी दूर कूलागाड़ में मोटर पुल बहने से लोगों को बेहद अधिक परेशानी हो रही है। यहां पर लोगों की आवाजाही में और फंसे लोगो को निकालने लिए अब एवरेस्ट विजेता योगेश गब्र्याल और शीतल मदद कर रहे हैं। नदी पर रोप वे लगा उनकी टीम ने एक हजार से अधिक लोगों की मदद की। लोगों को आर-पार कराया।


कूलागाड़ के ऊफान पर आने से छह दिन पूर्व बीआरओ संचालित हाइवे का मोटर पुल बह गया था। इस पुल के बहने से चीन और नेपाल सीमा से लगा तल्ला -मल्ला चौदास, तल्ला -मल्ला दारमा और व्यास क्षेत्र अलग-थलग पड़ गया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों के लिए बिजली के पोल लगा कर पैदल आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। नदी का जलस्तर बढऩे से यह पुल भी बह गया। दो दिन पूर्व सेना ने एल्युमिनियम की सीढृ़ी लगाकर लोगों को आरपार कराया। बाद में सेना, एसएसबी और ग्रामीणो ने बिजली पोल लगाकर अस्थाई पुल बनाया। इधर कूलागाड़ के पास फंसे लोगों को रोपवे बना कर लोगों को आर पार करने के लिए एवरेस्ट विजेता योगेश गब्र्याल और शीतल राज के नेतृत्व में उनकी संस्था सीबीटीएस के सदस्य मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन होटल में हादसा- स्लाइडिंग गेट गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद