आग लगने से झुलस गया युवक, ससुरालियों पर लगाए कई आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने का मामला प्रकाश में आया है। बुरी तरह झुलसे युवक ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिनके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

जानकारी के अनुसार नीलांचल कॉलोनी फेस-2, टीपीनगर निवासी विशाल मौर्य को झुलसी हालत में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ‌बुरी तरह झुलसे विशाल से जानकारी जुटाई। विशाल का कहना है कि उसकी पत्नी किरन बीते दिनों खन्ना फार्म तीनपानी स्थित अपने मायके चली गई। 

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

बीती शाम जब वह पत्नी को लेने गया तो ससुरालियों ने उसे रविवार की प्रातः आने के लिए कहा। इस पर वह पुनः वहां पहुंचा और ससुरालियों से किरन को साथ भेजने को कहा। आरोप है कि इस बीच साले व अन्य ससुरालियों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को झुलसी हालत में पाया। उसने ससुरालियों पर मारपीट और झुलसाने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद