Subscribe our YouTube Channel

कुमाऊं… यहां शिक्षकों और कर्मचारियों ने अंकिता को दी श्रद्धांजलि, ये मांग भी की

खबर शेयर करें

हल्द्वानी न्यूज। यहां शिक्षक और कर्मचारियों ने अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपियों को जब कड़ी सजा मिलेगी। यह सजा एक नजीर बननी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई फिर से ऐसी हिमाकत ना कर सके।

आज हल्द्वानी में एक एनएमओपीएस नैनीताल की ओर से अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा का आयोजन शहीद पार्क हल्द्वानी में किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों शिक्षक शामिल रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्तिने कहा कि आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद झकझोर देने वाली है। जिस तरह एक बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी शामिल हैं। उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


यहां पर जिला संयोजक अधिकारी शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के जिला संयोजक जगदीश सिंह बिष्ट, राजकीय कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजेश कांडपाल , पूर्व जिला अध्यक्ष एनएमओपीएस गोकुल सिंह मर्तोलिया ,पूर्व मण्डल मंत्री डॉ. कन्नू जोशी, महिला उपाध्यक्ष संगीता जोशी, पूर्व जिला संगठन मन्त्री जानकी अधिकारी, ब्लॉक मंत्री विजय गुरुरानी राजकीय शिक्षक संघ हल्द्वानी के अध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी, प्राथमिक शिक्षक संघ के भीमताल ब्लॉक मंत्री संतोष जोशी, जिला खेल समन्वयक पूरन सिंह नयाल, धारी के ब्लॉक मंत्री दीपक दुर्गापाल, जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ विवेक पांडे ,हेम त्रिपाठी,जानकी अधिकारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी,पूरन सिंह बिष्ट ,अमित जोशी ,दीपक राठौर, ललित मोहन सिंह धपोला,मुकेश जोशी, दीपक नौगाई, अंजू मिश्रा, फरहा खान, मोनिका झींगरण, मीना पलियाल ,आभा भैसोडा, जिला मंत्री डिप्लोमा फार्मासिस्ट नंदन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments