अल्मोड़ा…. अंकिता के लिए न्याय की मांग, लोगों ने निकाला जुलूस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा। लोगों ने प्रकरण में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।

यहां नगर में लोगों ने बीसी जोशी शहीद पार्क में में एक शोक सभा का आयोजन किया। मोमबत्ती जलाकर जगदीश और अंकिता भंडारी को श्रदांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  गेठिया के जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला अज्ञात शव, सनसनी

शोक सभा में अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,आनंद सिंह बगडवाल , व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ,मनोज सनवाल ,प्रतेश पाण्डे ,गीत मेहरा,नारायण दत्त पांडे,रोबिन मनोज भंडारी ,वैभव पाण्डे ,अमन नौज्जन, अनिल गुरुरानी,दिनेश जोशी,सतीश पाण्डे,अरविन्द रौतेला,अमन अंसारी,विनय किरोला,दीपेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अपहरण के बाद युवती से किया दुराचार, पुलिस ने दबोचा आरोपी

भिकियासैंण में निकाला जुलूस

यहां अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में युवाओं ने बाजार में जुलूस निकाला। आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नंदन रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय गड़ाकोटी,भिकियासैंण व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्याल्दे हितेश बिष्ट,पूरन मावड़ी, पंकज बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट,चंदन सिंह डंगवाल,नीरज बिष्ट, प्रकाश सती,रामू मनराल, मिथिलेश बिष्ट, कुबेर कड़ाकोटी, उमेश राम, गोपाल जीना,जेके बोस, दरबान बिष्ट, रामपाल बंगारी, राजेंद्र सिंह, राकेश बिष्ट, शम्भू जीना,बीर बिष्ट, आनंद खाती, पुष्कर नाथ, दलीप सिंह डंगवाल, नरेंद्र, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद