अल्मोड़ा न्यूज….. अभिरक्षा से फरार कमल ऐसे मिला पुलिस को…. गर्लफ्रेंड वाला भी है मामला, सादी वर्दी में पुलिस ने ऐसे पकड़ा, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस की नींद हराम करने वाला आरोपी फिर से पुलिस की पकड़ में आ गया है। यहां जजी परिसर से अभिरक्षा से फरार धौलादेवी ब्लॉक के दन्या निवासी आरोपी कमल सिंह बिष्ट को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसकी तलाश में काफी परेशान रही। बताया जाता है की कमल ने चंडीगढ़ में भी पुलिस को काफी परेशान किया। उसकी गर्लफ्रेंड भी चंडीगढ़ में रहती है।

पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए भंडारे वाले स्थल में भी सादी वर्दी में काम किया। उल्लेखनीय है कि कमल सिंह को बीते पांच सितंबर को दन्या में दो दुकानें फूंकने और एक बाइक चोरी के आरोप में 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। बीते 15 सितंबर को पुलिस उसे जेल से अल्मोड़ा कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। पेशी के बाद जेल लौटते समय वह कोर्ट परिसर में खाई से कूदकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के परिणाम घोषित, इन छात्रों का शानदार प्रदर्शन

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किये। ड्रोन की मदद से भी तलाश की। वह नहीं मिला। पूरे जिले की पुलिस उसकी तलाश में लगी रही। वह पकड़ में नहीं आ पाया। अब पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ खुडडावाल, अलीशेर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में रैकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार चोर गिरोह

ऐसे आया पकड़ में

एसएसपी के अनुसार भागने के बाद आरोपी एक रात जंगल में रहा। अगले दिन वह अल्मोड़ा आया। रात सब्जीमंडी में रहा। अगले दिन फिर टैक्सी से हल्द्वानी को गया। फिर बस में चंडीगढ़ को रवाना हुआ। अलग अलग जगहों में वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने उसको चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार के इनाम की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद