कुमाऊं…. इंटर की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में एक 16 साल की लड़कीं ने अपने घर में ही आत्महत्या कर ली। जब दिन में पड़ोस की युवती उसके घर गई। उसने पंखे के कुंडे में युवती को लटके हुए देखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सैलून की दुकान चलाने वाले जाहिद की 16 वर्षीय बेटी इलमा इंटर की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी किसी काम से अपने मायके पीपलथाना मुरादाबाद गई थीं। सोमवार को जाहिद दुकान और दोनों बेटे अपने-अपने काम से घर से बाहर गए थे। इस दौरान इलमा घर पर अकेली थी।दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाली युवती इमला से मिलने गई, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर भीषण हादसा: रॉन्ग साइड से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, लगी आग; एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी इलमा ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पड़ोसियों ने खिड़की से झांका तो इलमा चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। लोगों द्वारा घटना की जानकारी बनभूलपुरा थाने दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़कर अंदर गई और उसे फंदे से निकालकर आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद