श्रीराम बारात…..भक्ति रस में डूबी हल्द्वानी, पुष्प वर्षा से स्वागत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी, मंगल पड़ाव के तत्वावधान में रविवार को नगर में भव्य श्रीराम बारात निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ बारात का स्वागत हुआ। जयपुर की शहनाई बारात का मुख्य आकर्षण रही।

प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम की भव्य बारात राधा कृष्ण मंदिर (अयोध्यापुरी) बरेली रोड से जनकपुरी (रामलीला मैदान) के लिए रवाना हुई। बारात में शामिल लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ श्रीराम बारात का स्वागत किया गया। जिसमें हरिद्वार से 50 संतों की टोली, माँ कालिका भव्य स्वरूप, हनुमानजी के 11 अलग-अलग स्वरूप भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉   शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार, गर्भवती होने पर मुकर गया आरोपी

साथ ही विश्व हिन्दू परिषद की झांकी के साथ ही पंजाब बैंड जयपुर की शहनाई मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। बारात में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं भी शामिल हुई। इससे पहले श्रीराम बारात की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात्रि अयोध्या से सन्दीप सिन्धी की ओर से भेजी गई मेंहदी को हजारों महिलाओं ने लगाया। इसके लिए राधा-कृष्ण मन्दिर को अयोध्यापुरी की भव्यता के साथ सजाया गया। जिसमें करीब 2 हजार से अधिक महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों में मेहन्दी लगाई। साथ ही पंजाब से आये गिद्दा व भगवान राधा कृष्ण की झांकी के साथ जमकर नृत्य किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद