मौसम पूर्वानुमान….. उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्र में छाया रहेगा कोहरा

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी के बीच मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाए रहने का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 30 तथा 31 दिसंबर को बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग के अलावा बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम विभाग ने नववर्ष 1 जनवरी को बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में 3000 फीट से ऊपर के क्षेत्र में बरसात और बर्फबारी होने की भी बात की है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चौकीदार को कुचला, दर्दनाक मौत

जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 31 दिसंबर को बरसात और बर्फबारी होने का भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। जिसके चलते समूचे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है तथा शीत लहर चलने से लोगों को सतर्कता बरतने की बात कही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद