अल्मोड़ा के व्यवसाई कुंदन खम्पा की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां नगर की मुख्य बाजार में व्यवसाय करने वाले व्यवसाई कुंदन खम्पा(40) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है। व्यवसाई का कल बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। नगर के व्यवसाईयों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

मृतक की यहां मुख्य बाजार (खम्पा मार्केट, लोहे के शेर से नीचे) दुकान थी। जबकि उसके पिता प्रेम खम्पा बाजार में फड़ लगाते है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने भी व्यवसाई के निधन पर शोक जताया। उन्होंने बताया कि मृतक का बुधवार को सुबह 10 बजे विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक यहां पपरसेली में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक की मौत को लेकर कई तरह की चर्चा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वनभूलपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद