हल्द्वानी में पकड़ा फर्जी IB अधिकारी, रौब दिखाने के लिए साथ रखी थी एयरगन

खबर शेयर करें


नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में हुआ बड़ा खुलासा, फर्जी आईडी, कागजात और कार के साथ आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी चेकिंग अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक फर्जी आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार पर नीली-लाल बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगाकर रौब झाड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कहीं आपका बेटा शहर में हुड़दंग तो नहीं कर रहा, हुड़दंग करने पर 27 गिरफ्तार

https://youtu.be/VSSYLnlNYKc?si=QFwZelE-aeVNLdPi
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस तिकोनिया चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान काठगोदाम की ओर से आ रही एक हुंडई कार (UP25CS 9327) को रोककर पूछताछ की गई।

चालक ने अपना नाम मो. मोहासिब खान निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश) बताया और खुद को आईबी अधिकारी बताते हुए एक आईडी कार्ड दिखाया। पुलिस द्वारा पद से जुड़े दस्तावेज मांगने पर चालक सकपकाने लगा और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर वाहन की ली गई तलाशी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। इस दौरान फर्जी आईबी आईडी कार्ड और खुफिया विभाग से जुड़े फर्जी कागजात,पिस्टल जैसी दिखने वाली एक एयरगन बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कहीं आपका बेटा शहर में हुड़दंग तो नहीं कर रहा, हुड़दंग करने पर 27 गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह लोगों पर रौब दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने थाना हल्द्वानी में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद