यहां खेत में चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों को मौके पर आता देख भागा आरोपी

खबर शेयर करें

रूड़की। यहां एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक युवक ने खेत में पशुओं के लिये चारा लेने गयी महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में महिला के बेटे ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

यह घटना कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत एक गांव की है। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि एक महिला खेतों में पशुओं का चारा लेने के लिए गयी थी। महिला को अकेली पाकर आरोपी विशाल निवासी ग्राम गाधारोणा कोतवाली मंगलौर ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। महिला के शोर मचाने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन से बच्चे को ‌ले गया गुलदार, सुबह घर के पास झाड़ियों में मिला शव

इस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद