हल्द्वानी: तीन चोरों के साथ पार्ट्स काटने वाला मैकेनिक भी दबोचा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन शातिर चोरों और चोरी की गाड़ियां खरीदने व उनके पार्ट्स काटने वाले एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। कब्जे से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। एसएसपी ने बताया कि शहर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लंबे समय से काम कर रही थी। वनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सुराग जुटाने के बाद टीम ने बीते 5 नवंबर को गौला बाईपास रोड से संदिग्ध अभियुक्तों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। चोरी की बाइकों को वे मुखानी स्थित मैकेनिक विजय श्रीवास्तव को बेच देते थे। विजय उत्तर प्रदेश से खरीदार बुलाकर गाड़ियां बेचता था या फिर नई बाइकों के कलपुर्जे काटकर अलग-अलग बेच देता था। बिक्री से मिलने वाली रकम को सभी आपस में बांट लेते थे।


पुलिस ने करन पाठक 20 निवासी आरटीओ रोड, योगेश कुमार आर्या 21 निवासी प्रेमपुर लोश्यानी, दीपक शर्मा 21 निवासी फूलचौड़, आरटीओ रोड, विजय श्रीवास्तव मैकेनिक 22 निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी मूल निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना भोजीपुरा बरेली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त करन, योगेश और दीपक के कब्जे से वनभूलपुरा व मुखानी क्षेत्र से चोरी 3 हीरो स्पलेण्डर बाइकें बरामद हुईं। मैकेनिक विजय श्रीवास्तव के कब्जे से 3 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जो काठगोदाम, हल्द्वानी और भीमताल क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: डोल आश्रम से लगे संस्कृत विद्यालय से 6 छात्रों की हाईस्कूल मार्कशीट गुम


पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव,हेड कांस्टेबल आनंद पुरी, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, महबूब अली, सुनील कुमार,रवीन्द्र खाती, रोहित कुमार,प्रेम प्रकाश आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद