कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू को लेकर बड़ा अपडेट….

खबर शेयर करें

देहरादून। लंबे समय से फरार चल रहे कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और एसआईटी (SIT) की संयुक्त टीम ने साहू को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला देहरादून में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा है, जो खुद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसआईटी को सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: डोल आश्रम से लगे संस्कृत विद्यालय से 6 छात्रों की हाईस्कूल मार्कशीट गुम

जांच के दौरान एसआईटी ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ अदालत से गैर-जमानती वारंट (NBW) हासिल किया था। वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। उसकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तीन चोरों के साथ पार्ट्स काटने वाला मैकेनिक भी दबोचा

लंबे समय की मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने गिरधारी लाल साहू को अपनी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी आज इस पूरे मामले का औपचारिक खुलासा कर सकती है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) आयोजित किए जाने की भी संभावना है, जिसमें गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया और मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को सामने रखा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद