अल्मोड़ा न्यूज: छुट्टी पर घर आए 8वीं बटालियन असम राइफल के जवान की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। छुट्टी में घर आए 8वीं बटालियन असम राइफल के जवान की मौत हो गई। बताया जाता है हार्ट अटैक से जवान की मौत हुई। बागेश्वर जिले के ग्राम पंचायत जांठा, ओखली सिरौत निवासी दरबान सिंह(54 ) छुट्टी में घर आये थे। आज वह अपने घर में अचानक बेहोश हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी ताकुला लाये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर एन.सी. जोशी ने बताया कि जवान की मौत हार्ट अटैक से हुवी है। सूचना पर ताकुला चौकी पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया है। मृतक जवान वर्तमान में मिजोरम में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूल्हे के साथ मतदान केंद्र पहुुंची दुल्हन ने किया मताधिकार का प्रयोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद