छुट्टी में घर आया Assam राइफल का जवान बहा, अब तक नही मिला, खोजबीन में जुटी पुलिस…..

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क

टनकपुर: यहां अवकाश पर आया आसाम राइफल का जवान सोमवार देर शाम शारदा नहर में बह गया । उसका अब तक पता नही चल पाया।
अनहोनी की आशंका के चलते परिजन परेशान हैं। सोमवार देर शाम बनबसा के गढ़ीगोठ निवासी आसाम राइफल का जवान नवीन जोशी(45) इन दिनों अवकाश में घर आया है। सोमवार देर शाम शारदा नहर किनारे अपने मित्रों के साथ बैठा हुआ था। तभी अनियंत्रित होने की वजह से नवीन जोशी व गढ़ी गोठ ग्राम के ही हर्ष बहादुर चंद शारदा नहर में गिर गए। नहर में गिरने के बाद लापता जवान का मित्र हर्ष बहादुर चंद तैरकर कुछ दूरी पर सकुशल नहर से बाहर आ गया। जबकि आसाम राइफल जवान नवीन जोशी पानी तेज बहाव में लापता हो गया। थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि जवान की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद