हल्द्वानी में गजब चोर: आसिफ गीजर ठीक करने आया और अलमारी से सोने के कड़े उड़ा ले गया

हल्द्वानी। गीजर सुधारने के बहाने घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो सोने के कड़े और चोरी के गहने बेचकर जुटाई गई 2,29,000 की नकदी बरामद की है।
ये है मामला
गुरुनानकपुरा, हल्द्वानी निवासी अतुल नागपाल ने 25 नवंबर को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को आसिफ नाम का व्यक्ति उनके घर में गीजर ठीक करने के बहाने आया था और मौका पाकर अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। इसके बाद 26 नवंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी आसिफ पुत्र शमीम अहमद 33 वर्ष निवासी लाइन नंबर-18, आजाद नगर, चोरगलिया रोड, थाना वनभूलपुरा के पासदो पीली धातु के कड़े और 2,29,000 नकद बरामद किए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




