हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत की पहल से दूर हुई लोगों की दिक्कत

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को लेकर लगातार गंभीर नजर आते हैं। एक बार फिर उनकी स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता देखने को मिली है। मिनी स्टेडियम की दीवार के पीछे मुख्य सड़क पर लंबे समय से लोग कूड़ा और गंदगी फेंक रहे थे। इसके चलते सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था और आसपास का क्षेत्र भी गंदगी से बदहाल नजर आता था।
मामले का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त दीपक रावत ने पूर्व नगर आयुक्त परितोष वर्मा को निर्देशित किया और नगर निगम से संबंधित स्थान का सौंदर्यीकरण कराया, जिससे गंदगी से घिरे इस स्थान की तस्वीर बदल गई है। अब यह जगह पहले की अपेक्षा साफ-सुथरी और व्यवस्थित नजर आ रही है।
खास बात यह है कि मंडलायुक्त दीपक रावत ने इस बदलाव की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर भी साझा की हैं। उनकी इस पहल के जरिए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने का संदेश भी दिया गया है। यह पहल बताती है कि शहर की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता भी इसमें बेहद जरूरी है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




